ऑस्ट्रेलिया में तैयार हुई दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट
सोना शब्द सुनते ही दिमाग में सबसे पहले अंगूठी, हार, सिक्के या लॉकर में रखी छोटी-सी बिस्किट आती है, है ना? पर कभी सोचा है कि अगर सैकड़ों किलो सोने को इकट्ठा करके एक ही बड़ी ईंट बना दी जाए तो वो कैसी लगेगी? यकीन मानना थोड़ा मुश्किल है, पर ऐसा सच में हुआ है और वो भी ऑस्ट्रेलिया में. दरअसल ऑस्ट्रेलिया में सोने की एक ऐसी ईंट बनाई गई है जिसका वजन सुनकर ही होश उड़ जाए – पूरे 521.2 किलोग्राम, मतलब लगभग 1,149 पाउंड. ये कोई नॉर्मल सोने की बार नहीं है, ये दुनिया की सबसे बड़ी सोने की ईंट है और इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
इसी मिंट ने ये कारनामा करके दिखाया और सीधा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इतना सारा सोना एक ही जगह पर लाकर उसे एक परफेक्ट ईंट का शेप देना, अपने आप में बहुत बड़ी बात है. अब 521 किलो कितना होता है, इसका अंदाजा ऐसे लगाओ – गिनीज वालों के मुताबिक ये वजन लगभग 8 हट्टे-कट्टे आदमियों के बराबर है. जहाँ एक आम सोने की बिस्किट आप जेब में रख लेते हो, वहीं इसके सामने तो फोर्कलिफ्ट और बड़ी-बड़ी मशीनें भी छोटी पड़ जाएं. इसे छूने-उठाने के लिए पूरी सेफ्टी और स्पेशल मशीनों की जरूरत पड़ती है.
सबसे दिलचस्प बात है कि इतना सोना आया कहां से? बताया जा रहा है कि इसे बनाने के लिए किसी एक कंपनी ने नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की 9 बड़ी गोल्ड माइनिंग कंपनियों ने मिलकर सोना दिया था. इसमें से 7 कंपनियां तो सिर्फ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की थीं. मतलब ये सिर्फ एक ईंट नहीं, बल्कि कई कंपनियों के साथ आने की कहानी है.
सबने थोड़ा-थोड़ा सोना डोनेट किया और तब जाकर ये रिकॉर्ड बन पाया और इसे बनाना भी कोई बच्चों का खेल नहीं था. 500 किलो से ज्यादा सोने को एक साथ पिघलाना, फिर उसे एक ही सांचे में ढालना, तापमान को कंट्रोल में रखना… हर स्टेप पर जरा सी चूक और लाखों-करोड़ों का नुकसान. इसीलिए पूरी टीम ने इसे बहुत ही संभल कर और एकदम कंट्रोल्ड माहौल में तैयार किया है.
अब आप सोचोगे कि इतनी कीमती चीज को तो किसी तिजोरी में बंद करके रखा होगा. पर यहाँ ट्विस्ट है. पर्थ मिंट ने इसे छुपाया नहीं है, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए रखा है. अगर आप कभी पर्थ मिंट जाओ तो इस 521 किलो की चमचमाती ईंट को अपनी आंखों से देख सकते हो.
सोचो, एक ही जगह पर आधे टन से ज्यादा शुद्ध सोना ईंट के रूप में पड़ा हो, उसे देखना कितना क्रेजी एक्सपीरियंस होगा. इसीलिए ये ईंट सिर्फ अपनी कीमत की वजह से नहीं, बल्कि अपने साइज और रिकॉर्ड की वजह से पूरी दुनिया में सुर्खियों में है.
