ये है दुनिया की सबसे बड़ी कॉलोनी! जहां एक साथ रहते हैं 5545 परिवार
रूस के संत पीटर्सबर्ग शहर की इस मल्टी-स्टोरी कॉलोनी की छत से लिया गया एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस अकेले कॉम्प्लेक्स में 5,500 से अधिक फैमिली एक साथ रहते हैं. इस बिल्डिंग की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि, नीचे देखने पर दूसरी बिल्डिंगस सड़कें और गाड़ियां किसी छोटे से खिलौने जैसी नजर आती हैं. देखने वालों के लिए ये नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म के ड्रॉन शॉट जैसा एक्साइटिंग लगता है.
कमाल की बात तो ये है कि, इस कॉम्प्लेक्स में 5,500 से ज्यादा फैमिली यानी लगभग 15 से 20 हजार लोग एक साथ रहते हैं. इतनी बड़ी आबादी को ध्यान में रखकर परिसर के अंदर ही दुकानें, पार्क और रोजमर्रा की सभी काम की सुविधाएं दी गई हैं. शायद यही वजह है कि इसे महज एक कॉलोनी नहीं, बल्कि एक छोटा सा शहर माना जा सकता है.
रूस में बड़े रेसीडेंटल कॉम्प्लेक्स के कंस्ट्रक्शन की लेगसी काफी पुरानी रही है. यही वजह है कि, बढ़ती आबादी को कम जगह में बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस तरह के मेगा ब्लॉक तैयार किए जाते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो ‘lyida_kot’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘सबसे बड़ी रिहायशी बिल्डिंग.’ वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
