छतरपुर के स्कूल में सोती दिखीं शिक्षिका, बच्चे कक्षा में बैठे रहे, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कदारी से सरकारी स्कूलों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल की शिक्षिका रेखा मानव कक्षा संचालन के दौरान बच्चों के सामने ही आराम से सोती हुई नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां छात्र-छात्राएं पढ़ाई के अभाव में परेशान होते रहे, वहीं दूसरी तरफ शिक्षिका कक्षा में नींद फरमाती दिखाई दीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच की बात कही जा रही है और देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही पर शिक्षिका के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करता है।
▶️मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कदारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका रेखा मानव कक्षा के दौरान सोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।… pic.twitter.com/W1h4hdLEkT
— IBC24 News (@IBC24News) September 17, 2026
