DUSU चुनाव में फिर ABVP का डंका, तीन पदों पर दर्ज की जीत, निर्दलीय के खाते में गया उपाध्यक्ष पद

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है. शनिवार सुबह 8 बजे से नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है और अब उन उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं, जिनको अब DUSU की कमान मिलने वाली है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है. सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है.