यश डबास बने डूसू के नये अध्यक्ष, दीपांशु उपाध्यक्ष, ABVP को 3 पद, NSUI की हार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शोकीन विजयी रहे हैं. इस चुनाव में ABVP ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 4 में से 3 मुख्य पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि NSUI को करारी हार का सामना करना पड़ा है.
