राजस्थान में मई जैसी गर्मी, जैसलमेर में 41°, लखनऊ-कानपुर में तेज बारिश
राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री और बीकानेर-बाड़मेर में 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर और उन्नाव के कई हिस्सों में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। सीतापुर में चौका नदी पर बना पुल डूब गया है। बच्चे घुटनों तक पानी में होकर स्कूल जा रहे हैं। राज्य के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है।
उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ में सुबह तापमान माइनस 3°C रिकॉर्ड किया गया।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
