Share Market : सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,250 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा। व्यापक बाजार में भी बिकवाली दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 1-1 फीसदी नीचे आ गए। बाजार में इस गिरावट के पीछे घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर कई कारण बताए जा रहे हैं। सेंसेक्स 526.98 अंक यानी 0.70 फीसदी गिरकर 74,301.27 पर था। वहीं निफ्टी 178 अंक यानी 0.76 फीसदी टूटकर 23,268.80 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा नीचे भी गया।
