Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के खरीदारों की मौज! ₹2000 तक नीचे आईं कीमतें
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड (Gold) के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं। आज यानी गुरुवार 24 सितंबर को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत उछाल दर्ज की गई तो चांदी की चमक पड़ गई फीकी।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है तो चांदी के दाम गिरते नजर आए हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.10% तक चढ़ा और कीमत 4322.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.68% तक गिरे और ऐसे में कीमत 64.520 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनो में गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) गिरकर ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 349 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,51,170 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1200 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,34,716 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,51,840 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,187 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,880 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,34,550 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
