Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, ₹1500 तक गिरी कीमतें; ये है लेटेस्ट भाव

सोने-चांदी की कीमतों में इस समय उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी दामों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है तो कभी दामों में गिरावट आती है। ऐसे में कल यानी 6 अक्टूबर को सोने-चांदी (gold silver) के दाम में हलचल बनी रही। बाजार में इस वक्त कीमतों की अस्थिरता बनी हुई है। अब इस अस्थिरता के बीच आज यानी बुधवार 7 अक्टूबर के दाम पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.41% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4169.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.78% तक गिरे और ऐसे में कीमत 61.110 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 500 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,49,661 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1300 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,26,101 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹149,780 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,298 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹112,345 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹226,410 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।