फिल्म ‘रामायण’ से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर, ‘राजा दशरथ’ के किरदार में दिखे

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जल्द राजा दशरथ के रोल में नजर आएगे । वह नितेश तिवारी की दो हिस्सों में बन रही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। मेकर्स ने आज अरुण गोविल का नया पोस्टर जारी किया। इसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में दिख रहे हैं। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब वह रामायण की दुनिया में अयोध्या के राजा के रूप में लौट रहे हैं। राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल।”

पोस्टर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स इमोशनल हो गए। एक यूजर ने लिखा, “पोस्टर बहुत अच्छी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें कई प्रमुख जानकारियां हैं। सिंहासन पर बनी मछली अवध यानी अयोध्या और उत्तर प्रदेश का प्रमुख प्रतीक है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “उन्हें राम के रूप में देखने के बाद अरुण गोविल को दशरथ का किरदार निभाते देखना दिलचस्प होगा। राम दिव्यता और मर्यादा की मिसाल थे। वहीं, दशरथ के पास सब कुछ था, फिर भी वह एक वचन के कारण खुद को खो बैठे।”

उन्होंने आगे लिखा, “दशरथ के किरदार में दुख, प्रेम और बेबसी दिखानी होगी। उनका यह रूप देखना दिलचस्प होगा।”
फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं।