ज्ञानेश कुमार-SIR के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का चौथा दिन, PM हाउस-राष्ट्रपति भवन तक जा सकते हैं

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन है। INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे। इसके बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री, पीएम आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए 10 अक्टूबर का समय मांगा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, मुलाकात के लिए पहला 2 अक्टूबर को समय मांगा गया था। समय नहीं मिलने पर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन किया जा सकता है।

लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

9 से 12 अक्टूबर के बीच दिल्ली में करीब 23,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जा सकते हैं।
पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के ऑफिस के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है।
कुमार को फिलहाल Z-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें दिल्ली पुलिस के 32 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन दिल्ली में शराब की सभी रिटेल दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी।
दिल्ली हाईकोर्ट आज इंडियन यूथ कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई कर सकता है, जिसमें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत मांगी गई है।

दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस इलाके में कश्मीरी युवक पर हमले के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई युवक की शिकायत के बाद हुई।

पुलिस ने गुरुवार को हुई घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये घटना गुरुवार को कांग्रेस के प्रदर्शन से थोड़ी देर पहले हुई थी।