हैदराबाद में 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त, 5 लोग गिरफ्तार
हैदराबाद। बांग्लादेश से सोना तस्करी करने वाले पांच लोगों को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया है। इन पर विदेशी सोने को तस्करी कर कोलकाता लाने का आरोप है।
इन तस्करों के पास से 3.1 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। बाजार में इसकी कीमत 5.84 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
डीआरआई ने बताया कि सोना तस्करी के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में हैदराबाद जोनल यूनिट और विजयवाड़ा रीजनल यूनिट के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मिल रही थी कि विदेश से सोना लाकर हैदराबाद में बेचा जाता है।
इस पर एक्शन लेने के लिए विजयवाड़ा के बाहरी एरिया को टारगेट किया गया। उन्होंने बताया कि तस्करी बहुत ही चतुराई से सामान छुपा कर रखे थे। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर एक खास जगह कैविटी में छिपा कर सामान रखा गया था। गाड़ी में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई।
सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि ये सोना विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में पहुंचाया जा रहा था। गाड़ी में मिली रकम भी उसे ही बेच कर जमा की गई थी। पूछताछ के बाद एक बस में तीन और संदिग्धों के बारे में पता चला। इस आधार पर टोल प्लाजा पर बस की तलाशी ली गई।
बस में सवार तीन संदिग्धों के पास से तीन गोल्ड बार बरामद हुआ। इसका वजन करीब 3.1 किलोग्राम था। पकड़े जाने की डर से उन्होंने सोने की बिस्किट को कमर में बांध कर छिपा लिया था। इनके पास से 60,000 अमेरिकी डॉलर और 21,500 यूरो भी मिले। जब्त किए गए सोने और विदेशी मुद्रा की कुल कीमत 5.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पांचों को मजिस्ट्रेट के पास पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इनके रैकेट को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।
