भारत ने 3.1 ओवर में 50 रन पूरे किए, न्यूजीलैंड ने 226 रन का टारगेट दिया
न्यूजीलैंड ने टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी कर ली है। कीवी टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जवाब में 3.1 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 50/0 है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं।
ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। भारत के लिए मयंक यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
इस साल जनवरी में बनाए रिकॉर्ड की बराबरी
न्यूजीलैंड ने इसी साल जनवरी में तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में भारत के खिलाफ 225 रन बनाए थे। यह न्यूजीलैंड का टीम इंडिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। आज न्यूजीलैंड ने इस स्कोर की बराबरी कर ली है।
लॉकी फर्ग्यूसन के तीसरे ओवर में संजू सैमसन ने 3 चौके और 1 छक्का लगाकर भारत का स्कोर 42 रन तक पहुंचा दिया। ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने 2 वाइड और 5 वाइड भी फेंकीं। इस तरह ओवर से कुल 22 रन आए।
