भारत ने तीसरे टी-20 में टॉस जीता, पहले बॉलिंग करेगा, वैभव को फिर मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिला है। वहीं, कीवी टीम ने तीन बदलाव किए हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने मैच के पहले ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की। अगली गेंद पर टिम साइफर्ट सिल्प में कैच आउट होने से बचे। गेंद अभषेक शर्मा के पास पहुंचने से ठीक पहले टप्पा खा चुकी थी। इस ओवर में कुल 4 रन बने। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे हैं। सीफर्ट स्ट्राइक पर हैं, जबकि भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिच को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि इसमें गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड ने टीम में 3 बदलाव किए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ की जगह मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को मौका मिला है।
