वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल पर 45 रन बनाकर आउट, अभिषेक 95 रन बनाकर खेल रहे, भारत-156/1

199 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 8 ओवर में एक विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन उनका साथ दे रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल पर 45 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने महज 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई। दोनों ने 133 रन की साझेदारी की। भारत ने 30 बॉल में सबसे तेज 100 बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। कीवी टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 89, फिन एलन ने 40 और बेवॉन जैकब्स ने 39 रन बनाए।