भाजपा का दावा- राहुल-प्रियंका में मतभेद, कांग्रेस में 2 गुट बने; INDIA ब्लॉक रैली में बोलने नहीं दिया

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में दो गुट बन चुके हैं, जिसकी वजह राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्राने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी बहन को INDIA ब्लॉक के दो प्रदर्शनों में बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका को आगे बढ़ाने पर वे खुद पीछे हो सकते हैं। कांग्रेस की ओर से अभी इस पर जवाब नहीं आया है।

दरअसल, INDIA ब्लॉक ने शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था। इसके बाद रविवार को इसी मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई गई थी। प्रियंका ने दोनों ही मौकों पर भाषण नहीं दिया था।

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो कहा कि प्रियंका गांधी मॉक पार्लियामेंट और रामलीला मैदान की रैली में नाखुश दिखीं। उन्होंने सवाल किया- क्या गांधी परिवार के भीतर ही कोई राजनीतिक खेल चल रहा है? क्या राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका वाड्रा को नेता के तौर पर आगे बढ़ाने पर वे पीछे हो सकते हैं? क्या इसी वजह से गांधी परिवार में प्रियंका वाड्रा का वोट भी चुरा लिया गया है?

राहुल ने इंडिया ब्लॉक की रैली में कहा कि करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।

रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी।

SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे।