Skip to content
Sat. Mar 14th, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Organize India

Organize India

Primary Menu Organize India

Organize India

  • Home
  • क्षेत्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • रोचक
  • व्यापार
  • Home
  • Featured
  • ‘Eleven’ की सही स्पेलिंग नहीं लिख पाए टीचर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
  • Featured
  • क्षेत्रीय

‘Eleven’ की सही स्पेलिंग नहीं लिख पाए टीचर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

8 months ago admin

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक को ब्लैकबोर्ड पर ‘Eleven’ लिखने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. काफी प्रयास के बाद भी वह सही स्पेलिंग नहीं लिख पाते हैं. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों को Eleven, Eighteen और Nineteen की सही स्पेलिंग लिखने में परेशान होते हुए देखा गया. क्योंकि शिक्षक इन बेसिक शब्दों की वर्तनी भी ढंग से नहीं लिख सके.

यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो ग्राम पंचायत मड़वा के घोड़ासोत गांव स्थित एक स्कूल का बताया गया है. स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक भी बुनियादी सवालों को समझने में असमर्थ थे. वहां जब बच्चों से पूछा गया कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री कौन हैं, तो सन्नाटा छा गया. वहीं शिक्षकों से कुछ काफी आसान अंग्रेजी शब्द ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहा गया तो वो ऐसा करने में असमर्थ दिखे. इस वीडियो ने प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की खस्ताहाल स्थिति की ओर लोगों का ध्यान खींचा है. सबसे अधिक चिंताजनक बात यह रही कि जब शिक्षकों से जिला कलेक्टर या पुलिस अधीक्षक का नाम पूछा गया तो वो इसका जवाब देने में भी विफल रहे. बलरामपुर छत्तीसगढ़ का कोई सुदूरवर्ती इलाका नहीं है. यहां के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं और शिक्षकों की नियुक्तियां भी हुई है. फिर भी शिक्षा का आलम ये है कि शिक्षक सरल अंग्रेजी शब्दों को ठीक से नहीं लिख पा रहे हैं. वहीं स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा रखा है. रिपोर्टों से पता चलता है कि ज़िला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने पत्रकारों को स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोकने के मौखिक निर्देश जारी किए थे. संपर्क करने पर डीईओ ने कहा कि जांच शुरू की जाएगी और उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी.

स्कूल के शिक्षक बच्चों को eleven (11) लिखना सीखा रहें है। देखिए स्पेलिंग ठीक है या नहीं ?

इसके बाद सरकारी स्कूल में क्यों कोई अपने बच्चों को पढ़ाएगा?

वीडियो -छत्तीसगढ़ के बलरामपुर का है pic.twitter.com/OPOuhpBhWd

— Ravi Miri (Vistaar News) (@Ravimiri1) July 26, 2025

FacebookXPinterestGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: correct, not, spelling, teacher, Video, viral.socialmedia, write

Continue Reading

Previous पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में बड़ा एक्शन… PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार
Next कोरबा में कुआं धंसा.. 26 घंटे बाद 3 शव निकाले गए, 25 फीट गहराई में मिले, गांव में मातम

Archives

Editor / Owner

Name: Pushplata Chitlangia

Address: H.N. 6, Malaviya Nagar, Durg – 491001

Email: organizeindia.in@gmail.com

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • DMCA Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations