प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, बेटी की शादी का दिया निमंत्रण, साझा की तस्वीरें
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और भाजपा नेता ने खुशबू सुंदर ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने वह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची थीं। इस मुलाकात की तस्वीरें खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री खुशबू सुंदर अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचीं। वह और उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री को अपनी बड़ी बेटी अवंतिका की शादी का कार्ड दिया। इस मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और एक खास कैप्शन भी लिखा। खुशबू सुंदर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पाेस्ट की, उसमें उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। सभी इस मौके पर काफी खुश दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ खुशबू ने एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘दिल्ली में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हुई। यह हमारे लिए सम्मान की बात है। मेरे पति सुंदर सी और मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण दिया। उन्होंने भी बेटी और होने वाले दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री जी हमें समय दिया, इसके लिए हम बहुत बहुत आभारी हैं।’
खुशबू सुंदर की साझा की गई पोस्ट को एक्ट्रेस कल्पना और फैंस ने लाइक किया है। साथ ही अभिनेत्री की बेटी को भी आशीर्वाद दिया है, शादी-शुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फैंस ने भी हार्ट इमोजी शेयर करते हुए खुशबू की इंस्टाग्राम पोस्ट को पसंद किया है।
