अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 लोगों की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया.
