अभिषेक बनर्जी के ‘अवैध’ दफ्तर पर चला बुलडोजर… तीन JCB से गिराई जा रही पांच मंजिला मकान
सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ‘अवैध रूप से निर्मित’ कार्यालय को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर एक्शन हो रहा है. इस पांच मंजिला दफ्तर को गिराने के लिए तीन बुलडोजर काम कर रहे हैं. अभिषेक बनर्जी का यह दफ्तर अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है. प्रशासन ने इस बिल्डिंग को तोड़ने के लिए पहले भी नोटिस जारी किया था. लेकिन इस पर अभिषक बनर्जी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने इस इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
सांसद अभिषेक बनर्जी का ये ऑफिस साउथ 24 परगना में स्थित है. तृणमूल कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के MP ऑफिस को “अवैध निर्माण” के आरोप में तोड़े जाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. सुरक्षा के लिहाज से यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इससे पहले प्रशासन ने एक नोटिस चिपकाकर आरोप लगाया था कि यह इमारत बिना मंज़ूरी के बनाई गई थी.
