बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर पहुंचे अजय देवगन, लिया महादेव का आशीर्वाद
भारत में भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना सावन शुरू हो चुका है. इस महीने में लोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. साथ ही, सावन के दौरान कई त्योहार भी मनाए जाते हैं. मंगलवार को अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर पहुंचे. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अजय और युग के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इस दौरान काजोल और उनकी बेटी न्यासा देवगन उनके साथ नहीं थीं.
अजय देवगन 18 अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे थे. पूजा करने के बाद वो बेटे युग का हाथ पकड़कर मंदिर परिसर से बाहर निकलते नजर आए. इस दौरान अजय ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों और पुजारियों से बातचीत भी की. एक्टर ने मंदिर के ट्रस्ट कार्यालय का दौरा भी किया. अजय देवगन भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाते हैं. फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद भी उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन अपने बेटे के साथ करीब 20 साल बाद भगवान त्र्यंबकेश्वर के दरबार में पहुंचे.
Watch | नासिक: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सावन के पवित्र महीने में अपने बेटे के साथ नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। मंदिर के दौरे के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों और ट्रस्टियों ने एक्टर का स्वागत किया।@ajaydevgn | #AjayDevgn |… pic.twitter.com/pSo8WwRjMt
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) August 18, 2026
अजय और काजोल के लाडले को देखकर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा कि दोनों का बेटा कितना बड़ा हो गया. कुछ लोगों ने कहा कि ये भी पापा की तरह हीरो बनेगा. एक ने लिखा कि बाप-बेटे का स्वैग ही अलग है. कुछ लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर दोनों पर प्यार लुटाया.
