68 साल की हुईं अमृता सिंह, ‘मॉमी जान’ के लिए सारा की इमोशनल पोस्ट, बोलीं- दुनिया में…

एक्ट्रेस अमृता सिंह आज ( 9 फरवरी) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अमृता 68 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी लाडली बेटी सारा अली खान ने अपनी ‘मॉमी जान’ के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. अमृता के लिए सारा की लविंग पोस्ट ने फैंस का भी दिल जीत लिया है. सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां अमृता सिंह संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बनता है. सारा और अमृता किसी तस्वीर में एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं, तो कभी वेकेशन पर चिल करती दिखीं. उनके साथ कुछ फोटोज में इब्राहिम अली खान भी दिखाई दिए.

मां संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने अमृता सिंह को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पिएस्ट बर्थडे मॉमी जान. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मैं आपसे करती हूं. मां आप हमारी सबसे बड़ी प्लेसिंग हो.

सारा ने पोस्ट में मां को अपना बेस्ट ट्रैवल बडी भी बताया है. सारा की पोस्ट से साफ जाहिर है कि अमृता सिंह सिर्फ उनकी मां नहीं हैं, बल्कि दोस्त भी हैं. सारा की पोस्ट पर फैंस भी अमृता सिंह को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं.

अमृता सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने बेताब, मर्द, खुदगर्ज, तूफान जैसी फिल्मों में काम किया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमृता ने करियर के पीक पर सैफ अली खान संग शादी रचाई थी. शादी से उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान. मगर शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं और फिर दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. मगर तलाक के बाद भी अमृता ने दूसरी शादी नहीं रचाई. वो अपने दोनों बच्चों संग खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *