ममता के पूर्व मंत्री के दफ्तर में गुस्साए लोगों का जमकर हंगामा.. चेहरे पर फेंके अंडे
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कृष्णानगर के पूर्व विधायक उज्ज्वल विश्वास पर आम लोगों ने जमकर अपना गुस्सा उतारा हैं। पूर्व मंत्री के दफ्तर में घुसे लोगों ने हंगामा मचाया और उनपर अंडे भी फेंके। जानकारी के मुताबिक उन पर घर में बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री रखने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उन पर अंडे भी फेंके। जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल विश्वास के घर से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री मिलने का आरोप लगाया गया है। आरोप सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि जरूरतमंदों के लिए भेजे गए सामान का गलत इस्तेमाल किया गया है। इन्हीं आरोपों के साथ बड़ी संख्या में लोग उज्ज्वल विश्वास के घर के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेरकर विरोध किया और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अंडे फेंके। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला।
TMC के पूर्व मंत्री उज्जल विस्वास के कार्यालय में घुसकर जनता ने चेहरे पर अंडे मारे…#HBDDadaPatil #Bharathiraja #YouthEmpowerment@TMC_Supporters @MamataOfficial pic.twitter.com/XehSz26xgr
— Vistaar News (@VistaarNews) June 10, 2026
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कई नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की जा रही है। कई नेताओं की गिरफ्तारी के दौरान भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। हाल के दिनों में कुछ लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी नाराजगी जताते हुए अंडे फेंके थे।
