पशुओं की हेल्थ से लेकर सरकारी योजना की डिटेल अब मोबाइल में… कमाल का है ये ऐप
नेशनल डिजिटल पशुधन मिशन (NDLM) के तहत अब तक 35.68 करोड़ से अधिक पशुओं का ‘पशु आधार’ जारी किया जा चुका है. यह मिशन डिजिटल टूल्स जैसे यूनिक एनिमल आईडी, डेटा इंटीग्रेशन और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पशुपालकों की मदद करता है. इसकी मदद से पशुओं को डिजिटल पहचान मिलती है, जिससे पशुपालक पशुओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारियां आसानी से पा सकते हैं. पशुपालकों को ‘1962 ऐप’ की मदद से प्रमाणित जानकारी आसानी से मिल सकती है. इस ऐप की मदद से सरकारी योजनाओं की जानकारी और पशुओं की देखभाल से जुड़ी उपयोगी टिप्स भी मिल सकती है.
इसके अलावा पशुपालक टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके भी पशु-चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी मदद पा सकते हैं.
