पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम बाढ़ की चपेट में हैं। इन राज्यों में सेना रेस्क्यू अभियान चला रही है। असम का काजीरंगा नेशनल पार्क बाढ़ में डूब गया है। पार्क के डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर अरुण विग्नेश ने बताया कि पानी में डूबने से एक गैंडे के बच्चे और हॉग डियर समेत 17 जानवरों की मौत हुई है। 72 को बचाया गया है। असम के 29 जिलों में 16.25 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बुधवार (3 जुलाई) को बाढ़ के पानी में डूबने से 8 लोगों की मौत हुई। सोनितपुर, शिवसागर और गोलाघाट में तीन और लोगों के पानी में बह जाने की आशंका है। राज्य में बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 56 हो गई है
बिहार के सीवान और सारण जिले में बुधवार को एक दिन में छह पुल ढह गए। इनमें चार गंडक नदी पर तो दो धमही नदी पर बने थे। पिछले 15 दिनों के दौरान राज्य में पुल गिरने की ऐसी 11 घटनाएं हुई हैं। इससे पहले मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में पुल ढह गए थे।
बिहार में यह क्या हो रहा है? छपरा में एक और पुल हुआ धराशायी, सीवान-सारण में 24 घंटे में 6 पुल गिरे,𝟏𝟖 जून से लेकर अभी तक 𝟏𝟐 पुल ध्वस्त हो चुके है@RJDforIndia @yadavtejashwi #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/3whX0MRg5I
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 4, 2024