एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का जोरदार हंगामा

संसद के चालू मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते की आज से शुरुआत हो रही है. नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के मुद्दे पर हंगामे के कारण पहला हफ्ता धुलने के बाद सरकार अब इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधान करने वाला बिल आज लोकसभा में पेश होना है.

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश हो गया है. विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यह बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. इससे पहले, विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए गए.

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रोटेस्ट किया. विपक्षी सांसद इस दौरान हाथों में बड़ा बैनर लिए हुए थे, जिस पर वोट चोरी से लेकर चंदा चोरी तक के स्लोगन लिखे हुए थे. विपक्षी सदस्य छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह से जवाब देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं.