पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया सनातन धर्म और Modi के अपमान पर भड़के.. जमकर लताड़ा !

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रतीकों के अपमान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस प्रकार के प्रदर्शनों और व्यवस्था के खिलाफ की जाने वाली बयानबाजी की तीखी आलोचना की है। दानिश कनेरिया ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर अराजकता और अमर्यादित नारेबाज़ी को एक सर्कस करार दिया उन्होंने चिंता जताई कि कैसे कुछ आंदोलनों में भगवान राम, भारत माता, प्रधानमंत्री मोदी और हिंदुत्व के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।

उनके अनुसार, देश में वास्तविक मुद्दों के समाधान के बजाय राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।