CG : नारायणपुर में 2 धर्मांतरित परिवार के 16 लोगों से मारपीट, घर तोड़े, राशन जलाया, गांव में तनाव
छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले में 2 धर्मांतरित परिवार के करीब 15 से 16 लोगों के साथ मारपीट हुई है। 21 जनवरी की सुबह अचानक पहुंची भीड़ ने इनके घर में तोड़फोड़ की। साथ ही राशन सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले आमाबेड़ा गांव में भी इसी तरह की हिंसक घटना सामने आई थी और अब ईकनार गांव में हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मारपीट में घायल परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर ओरछा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
