वीक एंड पर आया ‘अवतार 3’ की कमाई में उछाल, ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ के बीच कमाए इतने करोड़

इन दिनों थिएटर्स में बॉलीवुड फिल्में ‘धुरंधर‘ और ‘इक्कीसलगी हुई हैंइन हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड मूवीअवतार फायर एंड ऐशभी भारतीय सिनेमाघरों में सजी है। शनिवार को इसकी रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए आज इसने कितना कलेक्शन किया है? फिल्म ‘अवतार 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। यह फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे वीक में है। ओपनिंग वीक में इस फिल्म ने 109.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह में 50.7 करोड़ रुपये कमाए। कल शुक्रवार को ‘अवतार 3’ ने 3.4 करोड़ रुपये कमाए थे। आशनिवार को 16वें दिन इसकी कमाई में एक बार फिर मामूली बढ़त दर्ज हुई है। फिल्म ने आज 3.87 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अभी तक ‘अवतार 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 167.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जेम्स फ्रांसिस कैमरून की फिल्म ‘अवतार 3’, 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के दबदबे के बीच भी ‘अवतार 3’ ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। वहीं, 01 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ के आगे भी जैम्स कैमरून की फिल्म ने जलवा दिखाया है। ‘इक्कीस’ ने आज तीसरे दिन 4.07 करोड़ रुपये कमाए हैं।

‘अवतार 3’ में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ऊना चैपलिन और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। यह ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का सीक्वल है और ‘अवतार’ फिल्म फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *