बहराइच में भेड़िए बच्चे के दोनों हाथ खा गए, मौत, गर्दन दबोचकर उठा ले गए, लाठी लेकर लोग दौड़े तो…

यूपी के बहराइच में भेड़िए खूंखार हो गए हैंएक बार फिर शुक्रवार को 2 आदमखोर भेड़िए 5 साल के मासूम को घर से उठा ले गएएक भेड़िए ने मासूम की गर्दन दबोची, दूसरे ने पैर आसपास के लोगों ने देखा तो वह लाठी-डंडे लेकर भेड़िए के पीछे भागे। करीब 500 मीटर दूर खेत में मासूम खून से लथपथ मिलाउसकी दोनों हथेलियां और पंजे भेड़िए खा चुके थे। रोते हुए परिवार बच्चे को अस्पताल ले गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ लाते वक्त रास्ते में मासूम की मौत हो गईपिछले 3 महीने में भेड़िया 8 बच्चों और 1 महिला यानी 9 लोगों को मार चुका है। 38 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुका है। खुद सीएम योगी भी बहराइच गएउन्होंने भेड़िए को मारने के आदेश दिएइसके बाद 4 भेड़ियों का एनकाउंटर किया गयाबावजूद इसके खूंखार भेड़ियों के आगे पूरा सिस्टम लाचार दिख रहा है। 10 दिन पहले भी भेड़िए पास के ही एक गांव से बच्ची को उठा ले गए। उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोडहिया के मजरे मल्लहन पुरवा की है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे रोशन कुमार का 5 साल का बेटा स्टार घर के ठीक सामने खेल रहा था। परिवार की महिलाएं और पड़ोसी भी वहीं मौजूद थे। तभी अचानक खेत की तरफ से आए दो भेड़ियों ने बच्चे पर हमला कर दियाइससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक भेड़िए बच्चे को जबड़े में दबोचकर गन्ने के खेत की ओर भाग गयापरिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भेड़ियों का पीछा किया

ग्रामीण ने अपनी आंखों से पूरी घटना देखी। उन्होंने बतायादो भेड़िए आएबच्चा घर के सामने ही खेल रहा थाहम लोग दौड़े, लेकिन तब तक भेड़िया उसे 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गयावहां पहुंचकर देखा तो उसकी दोनों हथेलियां गायब थीं। बच्चा बेहोशी की हालत में खून से लथपथ था।

प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) ने बताया- जंगली जानवर के हमले की सूचना मिलते ही टीम भेज दी गई। आसपास के जंगलों और खेतों की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। तीन पिंजरे लगाए गए हैं। कॉम्बिंग तेज की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और छोटे बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *