अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत, 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया

अभिषेक ने गेंद उड़ानी शुरू की, तो वैभव भी पीछे नहीं रहा। दोनों ने सिर्फ 43 गेंदों में 133 रन ठोक दिए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज कुछ समझ पाते, उससे पहले मैच हाथ से निकल चुका था।

अभिषेक ने 35 गेंदों में शतक ठोका, टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 100 रन पूरे कर टी-20 इंटरनेशनल का सबसे तेज टीम शतक बनाया। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। न्यूजीलैंड 6 विकेट से हारा और भारत ने दो मैच बाकी रहते ही 3-0 से सीरीज जीत ली।