CG NEWS : बेमेतरा हिट एंड रन केस… आरोपी के घर तोड़फोड़ करने वाली भीड़ पर FIR

छत्तीसगढ़ : बेमेतरा जिले में एक्सीडेंट के बाद डिफेंटर चालक मेहर सिंह सलूजा के घर मे भीड़ ने तोड़फोड़ ने जमकर तोड़फोड़ की थी। भीड़ ने मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश को अश्लील गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते घर एवं खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ की. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

दरसअल, आरोपी ने एक करके 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। कार की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गुस्साए लोंगो ने कार मालिक के घर के बाहर जमकर तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कार मालिक को हिरासत में ले लिया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डिफेंडर चालक मेहर सिंह सलूजा गिरफ्तार कर लिया है। देर रात कई गाड़ियों को डिफेंडर कार से टक्कर मारा था। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना में 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद आरोपी नाबालिग के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं मुख्य आरोपी फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *