भिलाई जिलाध्यक्ष ने एसआई की कुर्सी पर बैठकर गिरफ्तारी दर्ज करवाई और जमानत भी ली…जाने पूरा मामला

क्षेत्रीय

दुर्ग जिले के छावनी थाने में गुरुवार देर रात कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरे शहर में है। दरअसल भाजयुमो के भिलाई जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ कुछ दिन पहले छावनी थाने में अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले में देर रात वो छावनी थाने गिरफ्तारी शो करने और जमानत लेने आए थे। अमित को थाने में देख ड्यूटी पर तैनात एसआई नरेश सार्वा ने अपनी कुर्सी छोड़ दी। इसके बाद विवेचक की कुर्सी में बैठक कर उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दर्ज करवाई और जमानत भी ली।

अमित मिश्रा के खिलाफ भाजयुमो मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता ने धमकी देने का आरोप लगाया था। जीवन ने एक ऑडियो क्लिप भी वायरल किया था, जिसमें अमित भाजपा के बड़े नेताओं को गाली देते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद मामला बढ़ा और जीवन की शिकायत पर छावनी पुलिस ने अमित मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इसी मामले में छावनी पुलिस को अमित की गिरफ्तारी शो करनी थी। अमित मिश्रा देर रात 11 से 12 बजे के बीच छावनी थाने अपनी गाड़ी से पहुंचे। एसआई नरेश सार्वा ने अमित को यह जानते हुए भी अपनी कुर्सी पर बिठाया कि वह उस समय एक नेता नहीं आरोपी के रूप में आए हैं। इसके बाद एसआई बगल वाली कुर्सी पर बैठे। फिर अमित की गिरफ्तारी शो करने और मुचलके पर जमानत देने की कार्रवाई की गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने भास्कर को बताया कि वो खुद अपनी गाड़ी से थाने गए थे। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी शो की। मुचलके पर जमानत कराई। इसके बाद उन्होंने जीवन गुप्ता के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान छावनी थाने में बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।