बिहार : डीएम का कॉलर पकड़ा, चप्पल से मारने आई महिला; ASI के गोलीकांड से मधुबनी में गुस्साई भीड़
बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में पुलिस एएसआई के गोलीकांड से स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अशोक यादव नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गोलीकांड में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा जब मंगलवार को मौके पर पहुंचे, तो मृतक के परिवार की एक महिला का आक्रोश जिलाधिकारी पर फूट पड़ा। महिला ने डीएम का कॉलर पकड़ लिया और चप्पल उतारकर उन्हें मारने की कोशिश करने लगी। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के बाद बलिराजगढ़ में तनाव का माहौल बन गया। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने खोजपुर चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार खुद हालात को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि, दोनों अधिकारियों को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा।
डीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश का प्रयास किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा मृतक के परिवार की महिलाओं के पास गए और उनसे हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील करने लगे। हालांकि, मृतक के परिजन काफी आक्रोशित नजर आए। महिलाएं जिलाधिकारी से बहस करने लगीं। तभी एक महिला ने डीएम का कॉलर पकड़ लिया और चप्पल से उन्हें मारने की कोशिश करने लगी।

आरोपी पुलिस एएसआई चंद्रमोहन सिंह फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने उसे मंगलवार को निलंबित कर दिया और सेवा से भी बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर निलंबित एएसआई को फांसी की सजा दिलवाई जाएगी। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बलिराजगढ़ में तैनात एएसआई चंद्रमोहन सोमवार देर रात एक घर में घुस गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी अंदर से एक बच्ची की चीख आई। फिर बंद घर की खिड़की से एएसआई ने दनादन गोलियां चला दी। बाहर खड़े अशोक यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग भी घायल हुए जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।