भाजपा ने 4 चुनावी राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की घोषणा…

राष्ट्रीय

भाजपा ने 4 चुनावी राज्यों में अपने संगठन के प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का जिम्मा सौंपा गया है।

पार्टी ने इसके साथ सहप्रभारियों की नियुक्त किया है। इन चारों राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस और दूसरे दलों की सरकार है।