MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

तमिलनाडु से एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर पर बम होने की धमकी दी गई है। मामले के सामने आते ही अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के आवास पर बम होने की धमकी वाला ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी चार स्थानों पर तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले रविवार को जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में रविवार को बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीधाम एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में भोपाल से बम रखे जाने की सूचना मिली थी इसके बाद ट्रेन का हर स्टेशन पर निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed