बॉयफ्रेंड ने मां-बेटे को मारकर 2 कुएं में डाला, शादी करूंगा बोलकर विधवा को फंसाया, फिर दूसरी लड़की से की शादी

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में कुएं में मिली महिला और बच्चे की लाश मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का विधवा महिला से अवैध संबंध था। महिला का 8 साल का बच्चा भी था, लेकिन युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। हत्यारे से महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई। लंबी बातचीत के बाद दोनों ने मुलाकात की। करीब साल भर महिला और हत्यारे की मुलाकात होती रही। जैसे ही महिला ने शादी करने के लिए कहा। हत्यारे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। इस दौरान महिला के साल के बेटे पर भी दया नहीं दिखाई। उसे भी मार डाला। इसके बाद दोनों के शव कुएं में फेंक दिया। सिविल लाइन इलाके में रहने वाली सुनीता (34) विधवा है। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम में 26 वर्षीय छत्रपाल सिंगौर से परिचय हुआ। शुरुआत में सामान्य बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद छत्रपाल ने महिला से मिलने की जिद की। इसके बाद महादेवघाट में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान छत्रपाल ने महिला को शादी करने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उसके बेटे को भी वह अपना बेटा समझकर रखेगा। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद छत्रपाल अक्सर महिला से मिलने रायपुर आता था। महिला ने शादी करने कहा, तो छत्रपाल कतराने लगा। बहानेबाजी करते हुए शादी करने से इनकार करने लगा। छत्रपाल ने करीब दो माह पहले किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इधर महिला भी उससे शादी करने की जिद कर रही थी। महिला से पीछा छुड़ाने छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर के साथ प्लानिंग की। इसके तहत महिला और उसके बेटे को 18 जून को खहारिया बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसके बेटे को भी मार डाला। फिर दोनों को साड़ी में लपेट दिया। इसके बाद पत्थर बांधकर अलग-अलग कुएं में फेंक दिया।

18 जून को सुनीता बेटे को लेकर अपने घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। सुनीता का मोबाइल भी बंद बता रहा था। चिंतित परिजनों ने 19 जून को सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदा का अपराध दर्ज कर लिया, लेकिन महिला की तलाश शुरू नहीं हुई। दूसरे-तीसरे दिन भी कुछ नहीं हुआ। 22 जून को अमलेश्वर के खहारिया में कुएं से बदबू आने की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव डिकंपोज हो चुका था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *