बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार 5 विकेट लिया, पंत के डाइविंग कैच से मार्करम आउट
कोलकाता टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका पहली पारी में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह ने 16वीं बार 5 विकेट लिया। ऋषभ पंत के डाइविंग कैच से ऐडन मार्करम आउट हुए। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार 5 विकेट लिया जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार 5-विकेट हॉल लिया। उन्होंने यह कारनामा 51वें टेस्ट में किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल रविचंद्रन अश्विन ने नाम हैं। उन्होंने 106 टेस्ट में 37 बार 5 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथी बार एक पारी में पांच विकेट लिए। इस लिस्ट के टॉप पर भी रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने यह कारनामा पांच बार किया है।
कोलकाता टेस्ट में टॉस के दौरान महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला सिल्वर कॉइन इस्तेमाल किया गया। सिक्के के एक तरफ महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर है। वहीं, दूसरी तरफ फ्रीडम ट्रॉफी लिखी है। इसका वजन 20 ग्राम है और इस पर गोल्ड की एक परत भी है।

