मध्य प्रदेश : मैहर के सरला नगर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर हुए भीषण टैंकर ब्लास्ट में घायल हुए मजदूर की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह झुलसे मजदूर को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि टैंकर में गैस बनने के बाद धमाका हुआ था। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट उस समय हुआ, जब मजदूर टैंकर में बेल्डिंग कर रहे थे। ब्लास्ट का धमाका इतना तेज था कि सरला नगर बस्ती तक सुना गया। इस घटना में प्रभुदयाल कुशवाहा पिता अमृतलाल कुशवाहा (35 वर्ष) निवासी बदेरा बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन फानन सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। हालांकि मामला फैक्ट्री परिसर के अंदर का है लिहाजा घटना की बहुत सख्त गोपनीयता बरती गई। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री परिसर के अंदर अफरा तफरी का माहौल देखा गया। पूरी गोपनीयता के साथ घटना स्थल की बैरिकेटिंग कर दी गई। किसी को भी फैक्ट्री परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। ब्लास्ट के वक्त मौजूद राहुल कुशवाहा ने बताया कि वो प्रभुदयाल कुशवाहा का चचेरा भाई है और हेल्पर के तौर पर टैंकर के नीचे था।
मैहर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुए हादसे श्रमिक काफी आक्रोशित थे, जिस वजह से वहां का माहौल बिगड़ गया था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों ने फैक्ट्री के एक अधिकारी पर हमला करते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस की समझाइस के बाद मजदूर माने और मामले की शांत करवाया गया। मैहर कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि प्लांट में डीजल टैंक में वेल्डिंग का काम चल रहा था। तीन मजदूर कार्य कर रहे थे। टैंक में गैस बन जाने के कारण ब्लास्ट हुआ। हादसे में मजदूर वहां से भाग निकले और एक मजदूर झुलस गया। उसको तरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उकी मौत हो गई। हादसे में मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश भड़क गया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामा होने से पहले ही प्रबंधन ने मांगों को मान लिया। मृतक की पत्नी को नौकड़ी और 25 लाख रुपये की मुआवजा देने पर सहमति बन गई।