दुर्ग बस हादसे की जांच शुरू… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों से की मुलाकात…

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए दर्दनाक बस हादसे की गूंज पुरे देश में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी ने इस हादसे में दुःख प्रकट किया है। मंगलवार शाम 8 बजे के आस पास केडिया डिस्टलरी के स्टाफ बस 30-40 फीट गेहरे खदान में गिर गई। इस हादसे में अब तक 13 कर्मचारियों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। सुबह से ही मौके पर IG, कलेक्टर, SP अन्य आला अधिकारी मौजूद है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। खाई से मुश्किल से बस को बाहर निकाला गया है। बस पूरी तरह डैमेज हो गयी है। बस हादसे में अब तक 12 मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। आज सुबह एक और मौत की खबर सामने आई है, इस तरह आंकड़ा 13 बताई जा रही है।

गृहमंत्री एवं डिप्टी CM विजय शर्मा और कई विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुयाना किया। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, SP जीतेन्द्र शुक्ला ने घायलों से मुलाकात भी किया है। उन्होंने कहा कि, “कुम्हारी बस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों साथ आज घटना स्थल पहुंचकर हादसे की परिस्थितियों को जानने का प्रयास किया। जांच के तथ्यों के आधार पर निश्चित ही एक्शन लिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

हादसा तब हुआ जब कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री से रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में बस गहरी खाई में गिर गई। कलेक्टर चौधरी ने फौरन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए थे। दुर्ग जिले के कुम्हारी में विगत रात्रि हुई बस वाहन दुर्घटना की खबर लगते ही कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में जिला/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव हेतु तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घायलों को उपचार हेतु रायपुर पहुंचाया गया।