रायपुर : कैबिनेट बैठक आज..मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, मिल सकता है प्रदेश को नया मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक कई मायने में काफी महत्वपूर्ण होगी। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जा सकती है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान हो सकता है। मुख्य सचिव जैन आज 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में खाद की कमी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसमें राज्य सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। इसके साथ ही बजट में की गई एक-दो घोषणाओं को भी बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

कैबिनेट की बैठक से एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इसे सौजन्य भेंट गया है। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और सीएम के बीच प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई है। यह मुलाकात काफी चर्चा में है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *