​कान्स 2026 : आलिया को देखते ही विदेशी पैप्स लगे चिल्लाने, प्रिंसेस बन आईं रेड कार्पेट पर

​कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों का दिल जीत रही हैं। हैंड पेंटिड गाउन हो या फिर चंदेरी धोती स्कर्ट, आलिया का हर लुक गजब का लगा, तो तीसरे दिन हसीना ने एक के बाद एक दो लुक्स दिखाकर सबको दीवाना बना दिया। पहले वह डिज्नी की प्रिंसेस की तरह सज- संवरकर रेड कार्पेट पर आईं, तो बाद में डिनर के लिए उन्होंने मॉडर्न ट्विस्ट वाला साड़ी गाउन पहना। जहां दोनों ही लुक्स एक- दूजे से अलग, लेकिन कमाल के लगे। वैसे आलिया जब से 79वें कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची हैं, उनके रोजाना लुक्स सामने आ रहे हैं। जिनमें मॉडर्न सिल्हूट के साथ इंडियन क्राफ्टमैनशिप का परफेक्ट मिक्स देखने को मिल रहा है, जो ही उनके लुक्स को सबके बीच स्टैंडआउट करा रहा है।

वहीं, इस सबके बीच विदेशी फोटोग्राफर्स का आलिया को इग्नोर करना लोगों की नजरों में आ गया था। जिसके बाद लोगों ने आलिया को ट्रोल कर दिया था, तो तीसरे दिन जैसे ही वह रेड कार्पेट पर आईं, तो पैप्स उनका नाम लेकर पोज देने के लिए चिल्लाने लगे, जिसका वीडियो देखकर फैंस भी खुश हो गए।

​कान्स में आलिया को स्टाइल करने का जिम्मा रिया कपूर और उनकी टीम ने उठाया है, जो एक्ट्रेस के हर लुक को बेहद खूबसूरती के साथ स्टाइल भी कर रहे हैं। इस डिज्नी प्रिंसेस लुक के लिए वह फेमस डिजाइनर Danielle Frankel का कस्टम मेड स्टील ब्लू गाउन पहने हुए हैं। जिसे डिजाइनर की फेमस Adira ड्रेस से इंस्पायर होकर बनाया गया। जिसमें मॉडर्न एलिगेंस के साथ विंटेज रोमांस का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। आलिया के गाउन को सिल्क सैटिन की स्मूद शाइन, हनीकॉम्ब लेस का टेक्सचर और बारीक चैंटिली लेस डिटेलिंग से सजाया गया है, जो इसे लग्जरी लुक दे गए। नेकलाइन पर लगी लेस और हाई-नेक लेस कॉलर, जिसमें स्कैलप्ड बॉर्डर दिख रहा है, जो आउटफिट में विक्टोरियन एरा वाला रोमांटिक चार्म जोड़ रहा है।