बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar लाया ‘प्रलय’, 3700 करोड़ कमाने वाले पहले एक्टर बने रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की किस्मत इस वक्त खूब चमक रही है। ‘धुरंधर’ में काम करके रणवीर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से रणवीर बड़े ही नहीं बल्कि सिनेमा के बड़े बैंकेबल स्टार भी बन गए हैं और इसी बीच रणवीर ने एक और खिताब हासिल कर लिया है। Dhurandhar में काम करके रणवीर ने अपनी स्टार वैल्यू में अच्छा खासा इजाफा किया है। फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई कर रही है। इसी बीच रणवीर ने पोस्ट-कोविड दौर में लीड रोल निभाकर दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले एक्टर का खिताब हासिल कर लिया।

धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की शानदार सफलता के साथ रणवीर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में अपना दबदबा फिर से स्थापित किया है, बल्कि खुद को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में भी शामिल कर लिया है।

धुरंधर ने दुनिया भर में 1354.84 करोड़ रुपये की कमाई कर हिंदी सिनेमा के नए रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद धुरंधर 2 ने इस सफलता को और आगे बढ़ाया। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और सिर्फ 55 दिनों में 1833.56 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। इन 6 फिल्मों के साथ रणवीर सिंह की कुल वैश्विक कमाई अब 3785.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रणवीर पोस्ट-कोविड दौर में लीड रोल निभाकर दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये पार करने वाले पहले इंडियन एक्टर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शाह रुख खान शामिल हैं, जिनकी पोस्ट-कोविड कुल कमाई 2704.07 करोड़ रुपये है, जबकि प्रभास की कुल कमाई 2393.29 करोड़ रुपये रही है।

यह उपलब्धि सिर्फ धुरंधर फिल्मों की सफलता नहीं दिखाती, बल्कि यह भी साबित करती है कि रणवीर सिंह का स्टारडम सोच से काफी आगे का है। हर नया किरदार और अपने उस किरदार के लिए रणवीर की जी-तोड़ मेहनत, यह दिखाती है कि मेहनत का फल मीठा जरूर होता है।