दोपहर ढाई बजे जारी होंगे CG-बोर्ड 12वीं के नतीजे, 9 वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी के परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ट्रेंड बताता है कि छत्तीसगढ़ में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। बीते चार सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सफलता का ग्राफ 80 फीसदी या उससे ऊपर ही बना हुआ है, जो शिक्षा के स्तर में मजबूती का संकेत है।
इस शैक्षणिक सुधार के बीच सबसे खास बात यह है कि बेटियों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। परिणामों के विश्लेषण से साफ है कि हर साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जिससे यह साबित होता है कि प्रदेश की छात्राएं पढ़ाई के मोर्चे पर लड़कों को लगातार पीछे छोड़ रही हैं।

2025
लड़कियां: 83.72%
लड़के: 76.91%
अंतर: 6.81%
2024
लड़कियां: 83.72%
लड़के: 76.91%
अंतर: 6.81%
2023
लड़कियां: 83.64%-83.84%
लड़के: 75.36%
अंतर: करीब 8%
2022
लड़कियां: 81.15%
लड़के: 77.03%
अंतर: 4% से ज्यादा
यह बताता है कि हायर सेकेंडरी स्तर पर छात्राओं की लगातार बढ़त कायम है।
