IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन ने नाबाद अर्धशतक लगाया, कार्तिक ने 41 रन बनाए

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद चेन्नई के 10 मैचों में 10 पॉइट्स हो गए हैं। वहीं, दिल्ली की यह 10 मैचों में छठी हार है। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 52 गेंद पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली। संजू ने इस सीजन में दूसरी फिफ्टी लगाई है। संजू की इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संजू के अलावा कार्तिक शर्मा ने नाबाद 41 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन की पार्टनरशिप हुई। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स 38, पथुम निसांका 19, नीतीश राणा 15, आशुतोष शर्मा 14, करुण नायर 13 और केएल राहुल 12 रन बनाए। रिजवी और स्टब्स के बीच छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।