छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा AC-3 कोच, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ, 12 जून से शुरू होगी सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ प्रदान करना है। यह अतिरिक्त एसी-3 कोच गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 10 जून से उपलब्ध होगा। वहीं, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह सुविधा 12 जून से शुरू होगी। रेल प्रशासन ने गर्मियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह पहल की है। इस कदम से यात्रियों को यात्रा के दौरान कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी और उनकी परेशानी कम होगी।