छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 64 दिनों का अवकाश घोषित, दशहरा और दिवाली में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार बच्चों के लिए कुल 64 दिन का अवकाश मिलने जा रहा है। गर्मी में ही कुछ 46 दिन स्कूल बंद रहेंगे। सामान्य ठंड में भी 6 दिन स्कूल बंद रहने की घोषणा की है। इस बार दशहरा का अवकास 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगा। जबकि 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को रविवार रहेगा। इस प्रकार से 8 दिन की छुट्टी रहेगी, और दीपावली का अवकास 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सोगा जबकि 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को रविवार रहेगा। इस प्रकार से दीपावली आकाश भी 8 दिन का रहेगा। बच्चों को घोषित 12 दिन से 4 दिन अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

वहीं घोषित शीतकालीन छुट्टी 6 दिनों की होगी। लेकिन 21 और 28 दिसंबर के अवकाश को मिलाकर यह भी 8 दिन का होगा। हालांकि अधिक ठंड होने के कारण इसमें वृद्धि की जा सकती है। गर्मी की छुट्टियां सीधी 46 दिन की होंगी। यानी इस बार बच्चों और पैरेंट्स दोनों के लिए पहले से प्लान बनाना आसान होगा। अधिक गर्मी के कारण इसमें भी बदलाव किया जाना संभव है। 64 दिन के अलावा अभी रविवार और स्थानीय त्यौहारों के अलावा राष्ट्रीय पर्व, जयंती जोड़ने पर छुट्टियों का आंकड़ा 100 के पार चला जाएगा। शासन का यह आदेश शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के अलावा बी0एड0, डी0एड0 और एम0एड0 महाविद्यालयों पर लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *