छत्तीसगढ़ SET 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 4 अक्टूबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. CG SET का Admit Card 28 सितंबर को जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CG SET 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी. इसमें दो पेपर होंगे और दोनों की परीक्षा अलग-अलग पालियों में होगी. पहला पेपर सामान्य अध्ययन, शिक्षण व शोध अभियोग्यता का होगा. दूसरा पेपर अभ्यर्थी के चुने हुए विषय का होगा.

पेपर परीक्षा पाली समय

पेपर 1        पहली पाली (सुबह)                सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक
पेपर 2          दूसरी पाली (दोपहर)           दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:15 बजे तक

यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है. इस बार परीक्षा 10 जिला मुख्यालयों में होने की जानकारी दी गई है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो और सिग्नेचर जरूर चेक कर लें.

इसके अलावा परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का नाम, केंद्र का पता और जरूरी निर्देश भी ध्यान से पढ़ लें. एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी परीक्षा के दिन साथ ले जाना जरूरी होगा.

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले परीक्षार्थियों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है.

दो पेपर होंगे: परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी.
आईडी प्रूफ साथ ले जाना जरूरी: परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर रखें.
फोटो भी रखें पास: यदि एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं दिख रही है, तो अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं.
समय पर पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करें. गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.
अब टॉप में दिख रहे Admit Card सेक्शन में जाएं.
इसके बाद CG SET 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
अब प्रोफाइल लॉगिन के जरिए मांगी गई जानकारी भरें.
लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड कर लें और सभी पेज का साफ प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.