सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को ₹18 हजार मानदेय और शिक्षकों को 5 लाख कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. अभी तक उन्हें ₹10,000 मिलते थे. यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. सीएम ने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाकर ₹17,000 प्रति माह कर दिया गया है. इसके साथ ही शिक्षकों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी. प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र संविदा पर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम कंपोजिट स्कूल के लिए ₹2382 करोड़ का प्रावधान किया गया है. माध्यमिक शिक्षा में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 75 प्रतिशत खर्च सरकार दे रही है. बालिका छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने को ₹300 करोड़ की व्यवस्था की गई है. विश्वविद्यालयों को रिसर्च के लिए अलग से धन देने का प्रावधान किया गया है.

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में पेशेंट फाइलिंग की संख्या बढ़कर 5677 हो गई है. साथ ही कहा कि प्रदेश की 6 कमिश्नरी में पहले कोई विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन अब इन सभी 6 कमिश्नरी में विश्वविद्यालय खोले गए हैं. .मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.