कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन, नागालैंड पहुंची यात्रा

राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा के आज तीसरे दिन राहुल गांधी ने कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत कर दी है। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़े हैं। कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।

आज राहुल कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां हाईस्कूल जंक्शन पर सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। राहुल नगालैंड में पांच जिलों – कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेंगे और रैलियां करेंगे।